देवर ने भाभी और भतीजी को मारपीट कर घर से किया बाहर

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बिचली गली में कलयुगी देवर ने अपनी सगी भाभी और दो भतीजी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घर बंटवारे को लेकर देवर ने अपनी भाभी को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित भाभी ने बताया कि हमेशा देवर घर में उन लोगों प्रताड़ित करता है। कल यानी शुक्रवार को तो हद ही हो गई थी। मां और दोनों जवान बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। मां और बेटी ने रात भर स्टेशन पर आश्रय लिया। वहीं पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन दे दिया है।

LN Mishra 1 22Scope News

पुलिस ने घर में रखवा दिया था फिर दोबारा किया घर से बाहर और मारपीट की – पीड़ित महिला

पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस उसे घर पर रखवा दिया। फिर पुलिस के जाने के बाद देवर ने भाभी को दोबारा घर से बाहर कर दिया और दोनों के साथ मारपीट किया। मारपीट में घायल भतीजी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज हुआ। वहीं पीड़ित का कहना है कि बरसों से देवर और उसका सारा परिवार मिलकर उसे प्रताड़ित करते हैं। क्योंकि महिला का पति का कई वर्ष पहले मौत हो गई है। उसके पति की मौत के बाद ससुराल वालों तबाह करते हैं।

यह भी पढ़े : करंट लगने से युवक की मौत…

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...