सास के कहने पर देवर ने की भाभी की पिटाई, पुलिस से लगायी गुहार

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या-8 निवासी नीतू देवी ने थाना में आवेदन देकर गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि सास के कहने पर देवर ने चाकू से हमला कर दिया। भाभी के सिर पर वार किया। बचाने के क्रम में पीड़िता के शरीर के कई हिससे से खून बहने लगे। पीड़िता ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर देवर राजा साह, राजकिरण और फुलिया देवी ने उसके आंगन में घुसकर धारदार हथियार और लाठी डंडे से बुरी तरह मारपीट करने लगे।

पीड़ित महिला ने कहा कि जब उनके पति बचाने आए तो उसे भी बुरी तरह मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बदन के कपड़े भी फार दिया। गले में पहने कीमती जेवर भी छीन लिया। मोबाइल को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। शोर होने पर आसपास के लोग दौड़कर आए। जिससे उसकी जान बची और लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद थाना में आवेदन दी। उन्होंने कहा कि आरोपी देवर पूर्व में कई बार जान से मरने की धमकी दे चुका है। इधर, थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...