पटना : पटना जंक्शन गोलंबर के पास आज बीच सड़क पर देवर और भाभी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों के भी इकट्ठी हो गई। इस बीच किसी ने डायल 112 को सूचना दी और पुलिस एक्शन में आ गई। महिला का आरोप है कि साल 2017 में नालंदा के दिनेश कुमार से उसकी शादी हुई थी। शादी के तीन साल बाद 2020 में कोरोना से उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद देवर गौतम कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। छह महीने तक सब कुछ चलता रहा। लेकिन इसके बाद ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और भगा दिया गया।
महिला ने कहा कि उसके बाद वह अपनी छोटी बच्ची के साथ मायके नालंदा चली आई। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने देवर से भाभी का आश्वासन दिया था। देवर का आरोप है कि महिला से उसका कोई संबंध नहीं था। दरअसल, उसकी ते शादी को वह रोकना चाहती है। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और बीच सड़क पर देवर के कपड़े तक फट गए। वह बिहार पुलिस में पदस्थापित है और फिलहाल पुलिस मुख्यालय में उसकी पोस्टिंग है। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े : बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, अपराधी अजीत यादव गिरफ्तार
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















