BRABU सीनेट की बैठक में हंगामे के बीच पेश हुआ बजट, छात्रों संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में सीनेट की बैठक काफी हंगामेदार रही। हंगामों के बीच सीनेट की बैठक में एक तरफ जहां 25 एजेंडों पर मुहर लगी तो दूसरी तरफ 1050 करोड़ रूपये का बजट भी पेश किया गया। सीनेट की बैठक में सदस्यों के बीच आपस में ही तीखी नोंकझोंक हुई तो दूसरी तरफ राजद विधायकों ने VC समेत विश्वविद्यालय कर्मियों पर कई आरोप लगाते हुए जातिय भेदभाव का भी आरोप लगाया।

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के VC दिनेशचन्द्र राय ने कहा कि सीनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी साथ ही 1050 करोड़ रूपये का बजट पेश किया गया। बजट की राशि एवं एजेंडों से विश्वविद्यालय का विकास किया जायेगा ताकि छात्रों को और भी सुविधाएं हासिल हो सके।

यह भी पढ़ें – बिहार में महागठबंधन का CM फेस होंगे पप्पू यादव, कटिहार में….

विधायकों ने BRABU प्रबंधन पर लगाये कई आरोप

सीनेट की बैठक में मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधायक राजीव कुमार उर्फ़ मुन्ना यादव ने पिछड़े, अति पिछड़े कर्मियों के साथ जातिय भेदभाव के तहत वेतन वृद्धि एवं प्रमोशन का मामला उठाया। उन्होंने BRABU प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां जातिय आधार पर पिछड़े और अति पिछड़े कर्मियों का वेतन वृद्धि एवं प्रमोशन समय पर नहीं मिल रहा है। अगर इस व्यवस्था में सुधार नहीं लाई गई तो फिर यह मुद्दा सदन में उठेगा।

इसके साथ ही वैशाली के महुआ विधायक मुकेश रौशन ने बीएड के छात्रों के द्वारा पैसे नहीं दिए जाने के कारण सर्टिफिकेट नहीं देने का मामला उठाया। जबकि पश्चिम चंपारण के सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने BRABU के बजट का सही जगह उपयोग नहीं होने की बात कही। सेशन विलंब होना और कॉलेज की भूमि को भू माफिया द्वारा हो रहे कब्जा को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र कॉलेज की बाउंड्री करने की बात कही।

BRABU सीनेट की बैठक के दौरान छात्रों ने किया हंगामा

उधर दूसरी तरफ BRABU सीनेट की बैठक के दौरान छात्रों ने भी जम कर हंगामा किया। एक तरफ जहां हॉल में बैठक चल रही थी तो दूसरी तरफ विश्वविद्यालय परिसर में छात्र राजद ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र राजद के सदस्य VC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी 6 सूत्री मांग मानने की बात कह रहे थे। छात्र नेता चंदन यादव ने बताया कि हमारी मांग है कि पीजी में सीट बढ़ाया जाये, पीजी के लिए सभी विभागों में नामांकन और परीक्षा शुल्क एक रखा जाये साथ ही एससी और एसटी के छात्राओं का शुल्क माफ़ किया जाये, PAT 2023 की परीक्षा अविलंब ली जाये, वोकेशनल कोर्स के फीस में कमी की जाये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन, MOU किया गया साइन

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img