भैंस चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, चोरों ने कर दी पीट-पीटकर हत्या

मधेपुरा : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के रामगंज वार्ड-नौ में भैंस चोरी का विरोध करने पर चोरों ने एक भैंस मालिक की हथियार के कुंडे से कूट-कूट कर हत्या कर दी. घटना बुधवार की रात की है. लोगों ने एक चोर को कट्टा के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि बुधवार की रात लगभग आठ बजे हथियार से लैस कुछ चोर करुणेश के बासा पर भैंस की चोरी करने आए थे, लेकिन करुणेश ने चोरों को भैंस खोलते देख लिया.

इसके बाद करुणेश ने इसका विरोध किया तो चोरों ने हथियार के कुंडा से करुणेश की कूट-कूट कर हत्या कर दी. हालांकि करुणेश के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने भाग रहे एक चोर को कट्टा के साथ पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया. चोर की पहचान रामगंज वार्ड नंबर आठ निवासी सत्यनारायण यादव के पुत्र कारी यादव के रूप में की गई. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए कारी यादव को भी हिरासत में ले लिया.

रिपोट : राजीव रंजन

किराना दुकान का शटर काटकर चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...