एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
सहरसा : बिहार के सहरसा से विचलित करने वाली तस्वीरें आई है। घटना ज़िले के अमृता गांव की है जहां भैंस चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह से जख्मी है। अस्पताल में उसका इलाज़ चल रहा है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मामला रविवार रात की है। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक सोनबरसा राज थाना इलाके के अमृता गांव में दोनों युवक अपने कुछ साथियों के साथ भैंस चोरी करने गए थे।
ग्रामीणों के मुताबिक इन लोगों ने तीन भैंस की चोरी कर भी ली, लेकिन इसी दौरान भैंस मालिक की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। इस दौरान कुछ लोग तीनों भैंस लेकर भागने में कामयाब रहे। लेकिन ग्रामीणों ने इन दोनों युवकों को पकड़ लिया और जम कर पीटा। इस दौरान एक युवक की घटवास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

















