Advertisment

बिल्डर श्रीकांत बरामद, पुलिस ने 3 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना एयरपाेर्ट के पास से बिल्डर श्रीकांत का अपहरण हाेने के बाद पुलिस ने उन्हें कंकड़बाग इलाके से बरामद कर लिया। साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं काे गिरफ्तार कर लिया। घटना शनविार की रात की है। श्रीकांत दिल्ली से विमान से आए थे। एयरपाेर्ट से बाहर निकलने के बाद ही उन्हें जबरन गाड़ी पर बैठा लिया और अगवा कर लिया। इस घटना के पीछे 50 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद है। एयरपाेर्ट थाना की पुलिस काे इसकी सूचना रविवार की सुबह आठ बजे दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया। रविवार काे पुलिस ने दाेपहर करीब दो बजे श्रीकांत काे बरामद कंकड़बाग इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस एक-दाे दिन में पूरे मामले का खुलासा कर देगी। सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सहरावत ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

यह भी पढ़े : जमीन कारोबारी समेत 3 शराब के साथ गिरफ्तार, 25 लाख कैश जब्त

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...