तीर्थ यात्री से भरी बस 20 फीट खायी में गिरी, एक महिला की मौत, 25 जख्मी

मोकामा : मोकामा फोरलेन पर अयोध्या से सिमरिया जा रही तीर्थ यात्री से भरी बस 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला तीर्थ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 25 यात्री जख्मी भी हुए हैं। सभी घायलों को मोकामा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मधुबनी जिले से तीर्थ धाम पर सभी लोग निकले थे

बताया जाता है कि मधुबनी जिले से तीर्थ धाम पर सभी लोग निकले थे। अयोध्या से लौट कर सिमरिया धाम जा रहे थे। बस पर कुल 45 लोग सवार थे। बरहपुर बाईपास में चालक को झपकी लग गई और बस 20 फीट नीचे जा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से मोकामा पहुंचाया गया है। मोकामा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उठा मोतिहारी, VIP के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी को गोली मारकर हत्या…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं...

पटना : भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा-...

पटना : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले पर गुरुवार यानी 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...