50 लाख की फिरौती के लिए कारोबारी के अपहरण मामले का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

कुख्यात सोनू मोनू गिरोह के थे सभी अपराधी

24 घंटे के अंदर किया खुलासा, पुलिस ने स्कॉर्पियो, हथियार और कारतूस किया जब्त

पटना : बिहार की राजधानी पटना की पुलिस ने 50 लाख की फिरौती के लिए बैग फैक्ट्री

कारोबारी के अपहरण मामले का भंडाफोड़ किया है.

इस मामले में पटना के कुख्यात सोनू मोनू गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने अपहरण में उपयोग में लाए गए स्कॉर्पियो, हथियार और कारतूस भी जब्त किए हैं.

पुलिस ने बाढ़ थाना क्षेत्र से अगवा युवक को बरामद किया.

cidnaper1 22Scope News

50 लाख की फिरौती: परशुराम कुमार ने रची थी अपहरण की साजिश

दरअसल पिछले 1 दिसंबर को कारोबारी कामेश राम का पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया से अपहरण कर लिया गया था. पैसे की लेनदेन के बकाया में कुख्यात अपराधी गिरोह सोनू मोनू को 15 लाख रुपए की सुपारी देकर अपहरण करवाया गया था. अपहरण की साजिश रचने वाला परशुराम कुमार था, जिसका ग्यारह लाख रुपया कामेश राम पर बकाया था.

cidnaper12 22Scope News

पैसा नहीं चुकाने पर करवाया कामेश राम का अपहरण

कामेश राम के द्वारा पैसा नहीं चुकाए जाने पर परशुराम कुमार ने बाढ़ के कुख्यात सोनू मोनू गिरोह को 15 लाख रुपए की सुपारी देकर कामेश राम का अपहरण करवा लिया. इस बीच पटना पुलिस को सूचना मिल गई और 24 घंटे के अंदर इस मामले का भंडाफोड़ कर लिया गया, और बाढ़ थाना क्षेत्र से अगवा युवक को सकुशल बरामद किया.

50 लाख की फिरौती: हत्या की धमकी दे रहे थे अपराधी

पटना एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लो ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अपहरणकर्ता लगातार कारोबारी की हत्या की धमकी दे रहे थे. यह वही कुख्यात सोनू मोनू गिरोह है, जिसने बाढ़ में गुड्डू सिंह की कोर्ट परिसर में हत्या कर खलबली मचा दी थी. पुलिस ने गिरोह के छह कुख्यात अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

रिपोर्ट: चंदन

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...

JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की Deadline...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। पात्र नागरिक...