Advertisment

पति से अवैध संबंध के शक पर व्यवसायी की पत्नी ने महिला ग्राहक को धुना

Gaya– शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लहँगा हाउस व्यवसाई की पत्नी ने पति से अवैध शक होने के आधार पर एक ग्राहक की ना सिर्फ पिटाई, बल्कि उसके बाल भी काट डाला.  ग्राहक के साथ मार-पीट करने में व्यवसायी का पूरा परिवार शामिल था.

लहँगा हाउस का मालिक है पति

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गया के कोतवाली थाना के निकट लहँगा हाउस दुकान के मालिक की पत्नी और उसके परिजनों द्वारा तथाकथित प्रेमिका के साथ अवैध संबंध के शक के आधार पर व्यवसाई की पत्नी और उसके पूरे परिवार ने मिलकर तथाकथित प्रेमिका के दुकान चढ़कर जमकर मारपीट की और सर का  बाल काट  दिया.

दोनों ओर से दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों को हिरासत में लेने की प्रक्रिया की जा रही है.

इधर लहँगा हाउस के मालिक और आरोपी महिला के पति  राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान में आने वाली हर महिला पर मेरी पत्नी की नजर रहती है.

वह हर महिला ग्राहक पर शक बनाये रखती है. पत्नी की शक की बीमारी हो गयी है.

किसी महिला ग्राहक से बातचीत करने पर उसके साथ अवैध संबंध का शक करती है.

आज हद तो तब हो गई, जब हमारी पत्नी बेटे और पत्नी पक्ष के परिजनों ने मिलकर खुशबू कुमारी नामक लेडीज दुकानदार के दुकान पर चढ़कर मारपीट की और उसके सर का बाल काट दिया.

अवैध संबंध के शक में पंचायत में पिटाई से युवक की मौत  

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...