बंगले पर मचा बवाल, RJD ने खोली सत्ता पक्ष की पोल, सिद्दीकी ने कहा- विपक्ष को दबाने और अपमानित करने की कोशिश

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड खाली कराने की कवायद के बीच बिहार की राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार सरकार पर विपक्ष को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम सरकार की कमियों को उजागर करना है, लेकिन बिहार में विपक्ष को दबाने और अपमानित करने की कोशिश की जा रही है।

सिद्दीकी का सम्राट पर निशाना, कहा- सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन-किन लोगों को किस आधार पर सरकारी बंगले आवंटित हैं

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि एक तरफ राबड़ी देवी के आवास को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कई सत्ताधारी नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों के सरकारी आवासों पर कब्जे को लेकर सरकार चुप है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन-किन लोगों को किस आधार पर सरकारी बंगले आवंटित हैं।

Abdul Bari Siddiqui 1 22Scope News

विपक्ष को डराने और दबाने की राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है – अब्दुल बारी सिद्दीकी

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि विपक्ष को डराने और दबाने की राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाकर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। बता दें कि राजद प्रदेश कार्यालय में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर आज प्रेसवार्ता की गई। जिसमें राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राजद के महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Abdul Bari Siddiqui 2 22Scope News

यह भी पढ़े : दिल्ली से पटना पहुंचते ही एक्शन में राबड़ी, कहा- नहीं खाली करेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर…

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Voter List: झारखंड के 6,722 बूथों पर नहीं आया एक...

झारखंड में SIR के बाद 6,722 मतदान केंद्रों पर नए मतदाताओं का एक भी Form-6 आवेदन नहीं आया। रांची के 1,209 बूथ सबसे ज्यादा...

Jharkhand SIR: फर्जी वंशावली से Voter List में नाम जुड़वाने पर...

झारखंड SIR में फर्जी वंशावली या प्रमाण पत्र के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। गलत घोषणा पर...

Tej Pratap Yadav, Sanjay Singh: तेज प्रताप के आरोप पर मंत्री...

तेज प्रताप यादव के गंभीर आरोपों पर बिहार के मंत्री संजय सिंह ने पलटवार करते हुए 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।Tej...