Buxar: बिहार आएंगे यूपी के सीएम, कैबिनेट मंत्री के पिता के श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

कार्यक्रम स्थल का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

बक्सर : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को बिहार आएंगे.

मुख्यमंत्री योगी राज्य के बक्सर में अपने कैबिनेट के मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे.

इससे पूर्व बक्सर के डीएम-एसपी और यूपी के बलिया डीएम व एसपी ने

संयुक्त रूप से मंगलवार को छोटका राजपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.

इसके बाद डीएम-एसपी ने हेलीपैड से लेकर श्रद्धांजलि सभा स्थल और

आगमन प्रस्थान रूट का निरीक्षण कर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों दिशा-निर्देश दिया.

दो बजे बक्सर पहुंचेंगे सीएम योगी

बुधवार को योगी आदित्यनाथ बक्सर जिले के छोटका राजपुर आएंगे. सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के भी आने की बात कही जा रही है. यूपी के सीएम योगी के बक्सर पहुंचने के लेकर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री दो बजे पहुंचेंगे.

इलाज के दौरान हुआ था मंत्री के पिता का निधन

योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मूल रूप से बक्सर के सिमरी प्रखंड के छोटका राजपुर के रहने वाले हैं. उनके पिता विंध्यांचल सिंह का निधन नौ जुलाई को लखनऊ के एसपीजीआइ में इलाज के दौरान हुआ था. बताया जाता है कि पांव में फ्रैक्चर होने के बाद 21 जून को उन्हें एडमिट कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जिसके बाद यूपी से शव को बिहार लाया गया और गंगा घाट पर अंत्येष्टि की गई थी.

कार्यक्रम में सांसद निरहुआ के आने की संभावना

जानकारी के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि हाल ही में आजगगढ़ उपचुनाव में निरहुआ ने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को पटखनी दी थी.

दयाशंकर सिंह के परिजन से मिल देंगे सांत्वना

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ का मंगलवार की दोपहर 12 बजे ही बक्सर के छोटका राजपुर आने का कार्यक्रम था. ऐसा बताया जा रहा है कि हेलीपैड नहीं बनने की वजह से यह वे नहीं आ सके. अब आज बुधवार को सीएम योगी यहां पहुंचेंगे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के परिजन से मिलकर सांत्वना देंगे.

रिपोर्ट: शक्ति

Buxar-सीएम योगी आदित्यनाथ का बिहार दौरा

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...