बिहार में कैबिनेट विस्तार आज, देखें लिस्ट कौन-कौन लेंगे मंत्री पद की शपथ

पटना : बिहार में कैबिनेट का विस्तार आज होगा. सुबह 11:30 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान मंत्री पद की शपथ दिलायेंगे. जिसमें तेज प्रताप (Tej Pratap yadav) समेत आरजेडी (RJD) कोटे से 16 मंत्री शपथ लेंगे. इसके अलावा जेडीयू (JDU) से 11 और कांग्रेस के 2 मंत्री शामिल होंगे. वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम (HAM) से एक विधायक को मंत्री बनाने का फैसला हुआ है. इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक को भी शपथ का न्यौता मिला है. कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें 8 यादव, 4 मुसलमान, 6 दलित और 6 ऊंची जाति से मंत्री होंगे.

मंत्रिमंडल में 31 नए मंत्री होंगे शामिल

आज सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे. जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 31 नए मंत्री शामिल होंगे. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के रूप में 10 अगस्त को ही शपथ ले चुके हैं.

बिहार कैबिनेट विस्तार आज

बिहार में नई सरकार के गठन पांच दिन बाद आखिरकार आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हम (HAM) में सहमति बन गई और आज कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में 31 नए मंत्री शामिल होंगे. इसमें 79 सीटों वाली आरजेडी के 16 मंत्री शामिल होंगे. जबकि 45 विधायकों वाली जेडीयू के 11 विधायक मंत्री बनाए जाएंगे, यानी विधायकों की संख्या के आधार पर आरजेडी का पलड़ा भारी है. इनके अलावा कांग्रेस के दो विधायक, HAM के एक और एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद की शपथ लेने के लिए न्योता भेजा गया है.

आरजेडी से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

  • तेज प्रताप यादव
  • आलोक मेहता
  • अनिता देवी
  • सुरेंद्र यादव
  • चंद्रशेखर
  • ललित यादव
  • भाई वीरेंद्र
  • रामानंद यादव
  • सुधाकर सिंह
  • सरबजीत कुमार
  • सुरेंद्र राम
  • अख्तरुल शहीन
  • कार्तिक सिंह
  • समीर महासेठ
  • शहनवाज
  • भारत भूषण मंडल

जेडीयू कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

  • विजय चौधरी
  • बिजेंद्र यादव
  • अशोक चौधरी
  • शीला मंडल
  • श्रवण कुमार
  • संजय झा
  • लेशी सिंह
  • जमा खान
  • जयंत राज
  • मदन सहनी
  • सुनील कुमार

कांग्रेस और HAM से मंत्री

इसके अलावा नीतीश कैबिनेट में आज कांग्रेस से आफाक आलम और मुरारी गौतम भी मंत्री बनेंगे, जबकि HAM से मांझी के बेटे संतोष सुमन को मंत्री बनाया जाएगा.

बगैर एसएससी के प्रोफेसर बन गये मंत्री रामानंद यादव, सुशील मोदी के गंभीर आरोप

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...