महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, मंत्रियों का होगा ढाई साल का कार्यकाल

डिजीटल डेस्क : महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, मंत्रियों का होगा ढाई साल का कार्यकाल। महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार देवेंद् फडणवीस की अगुवाई में बनने के बाद रविवार को नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इसमें कुल 39 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में एक रोचक जानकारी महायुति सरकार के गलियारे से बाहर आई है। वह है मंत्रियों के कार्यकाल को लेकर।

बताया जा रहा है कि महायुति की महाराष्ट्र में बनी नई सकार में नया फार्मूला तय हुआ है। इसके तहत मंत्रियों का कार्यकाल 5 साल की बजाय ढाई साल का ही होगा। इसके लिए बाकायदा मंत्री बनने वाले विधायकों से एफीडेविट यानी शपथ पत्र भी लिया जाएगा।

इस  संबंध में महायुति गठबंधन में बड़ी पा़र्टी भाजपा ने अपने पत्ते साफ भले ही नहीं किए हैं लेकिन अजीत पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपनी रजामंदी वाली राय रख दी है।

नागपुर में मंत्रियों के शपथ समारोह में मौजूद रहे महायुति के तीनों नेता…

रविवार सायं सीएम देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और नागपुर में 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस मौरे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित भाजपा के दिग्गज नेता उपस्थित थे।

राज्यपाल ने नागपुर में नवनिर्वाचित मंत्रियों को शपथ दिलाई। लगे हाथ बताया गया कि शपथ लिए मंत्रियों का कार्यकाल 5 साल का नहीं, बल्कि ढाई साल का होगा।साथ ही मंत्री पद का शपथ लेने वाले विधायकों को शपथ पत्र भी लिखना होगा।

 एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के फार्मूले पर ये रही अजीत पवार और शिंदे की राय…

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के फार्मूले पर अजित पवार और एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी संकेत दिया है कि जिन नेताओं को मंत्री पद मिला है, वे केवल ढाई साल तक ही इस पद पर रह सकते हैं। उन्होंने एक पार्टी कार्यक्रम में भाषण के दौरान यह टिप्पणी की है।

दूसरी ओर, शिवसेना के मंत्रियों से शपथ पत्र लिखवाया जाएगा। जिन नेताओं को मंत्री पद का मौका दिया गया है उन्हें सिर्फ ढाई साल के लिए ही मंत्री पद दिया जाएगा। उसके बाद ये मंत्रालय छोड़ना पड़ेगा। इसका उल्लेख शपथ पत्र में किया जाएगा।

मंत्री पद की शपथ से पहले शिवसेना पार्टी की बैठक हुई। उसी बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के नेताओं को यह जानकारी दी जिससे पूरा ब्योरा मीडिया के बीच आया।

महायुति के मंत्रिमंडल विस्तार में अपेक्षित तवज्जो न मिलने से सामने आई नाराजगी….

मंत्रिमंडल के विस्तार में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया तो कुछ पुराने चेहरे को दोबारा मंत्री बनाया गया है। इस बीच मंत्री पद नहीं मिलने से कुछ नेताओं में नाराजगी देखी गई है। रविवार को नागपुर में कुल 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है।  इनमें भाजपा के 19, एनसीपी के 9 और शिवसेना शिंदे समूह के 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई ।

भंडारा विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना विधायक भोंडेकर ने मंत्री पद नहीं मिलने पर शिवसेना उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया है । साथ ही महागठबंधन के घटक दल आरपीआई (रिमेम्बर ग्रुप) के प्रमुख रामदास अठावले ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

अठावले ने कहा कि –  ‘हमसे एक कैबिनेट मंत्रालय और एक विधान परिषद का वादा किया गया था। हालांकि, वास्तव में कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है.। मैं अपने पदाधिकारियों का सामना कैसे करूंगा ?’

महायुति 22Scope News

महायुति सरकार में भाजपा के 19 विधायक बने मंत्री, इनमें पंकजा समेत 3 महिलाएं शामिल….
सबसे पहले भाजपा से विधायक और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद शिरडी विधानसभा से भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के क्रम में कोथरुड विधानसभा से भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल ने चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

पांचवें नंबर पर भाजपा के विधायक गिरीश महाजन ने मंत्री पद की शपथ ली। गिरीश महाजन जामनेर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। सातवें नंबर पर भाजपा विधायक गणेश नाइक ने मंत्री पद की शपथ ली। 11वें नंबर पर भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली । 13वें नंबर पर भाजपा विधायक जयकुमार रावल ने मंत्री पद की शपथ ली। जयकुमार रावल शिंदखेड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

14वें नंबर पर भाजपा की पंकजा मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली। 15वें नंबर पर भाजपा के अतुल सावे ने मंत्री पद की शपथ ली। अतुल सावे औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट से विधायक हैं। 16वें नंबर पर भाजपा विधायक अशोक उइके ने मंत्री पद की शपथ ली । अशोक उइके रालेगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं।

18वें नंबर पर भाजपा विधायक आशीष शेलार ने मंत्री पद की शपथ ली। आशीष शेलार मुंबई भाजपा के अध्यक्ष हैं और वे वांद्रे पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। 21वें नंबर पर भाजपा विधायक शिवेंद्र सिंह भोसले ने मंत्री पद की शपथ ली । शिवेंद्र सिंह भोसले सतारा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। 23वें नंबर भाजपा विधायक जयकुमार गोरे ने मंत्री पद की शपथ ली। जयकुमार गोरे मान विधानसभा सीट से विधायक हैं।

25वें नंबर पर भाजपा के संजय सावकारे ने मंंत्री पद की शपथ ली। संजय सावकारे भुसावल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक बने हैं। 30वें नंबर पर भाजपा विधायक नितेश राणे ने मंत्री पद की शपथ ली। नितेश राणे कणकवली विधानसभा सीट से विधायक हैं। 31वें नंबर पर भाजपा विधायक आकाश फुंडकर ने मंत्री पद की शपथ ली। आकाश फुंडकर खामगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं।

34वें नंबर पर माधुरी मिसाल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली । माधुरी मिसाल परवटी विधानसभा सीट से विधायक हैं। 36वें नंबर पर भाजपा विधायक पंकज भोईर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। पंकज भोईर वर्धा विधानसभा सीट से विधायक हैं। 37वें नंबर पर भाजपा विधायक मेघना बोर्डिकर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। मेघना बोर्डिकर जिंतूर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Saffrn

Trending News

LPG Price Hike: 19 किलो Commercial Cylinder महंगा, रांची में 994...

 रांची समेत देशभर में 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 994 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर, नए कनेक्शन भी महंगे।LPG Price Hike रांची:...

Jharkhand High Court Hearing: PGT भर्ती में Double Degree विवाद, कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में PGT भर्ती में डबल डिग्री विवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, चयन प्रक्रिया दो महीने से अटकी।Jharkhand High...

Ranchi Flight Update: समर स्पेशल फ्लाइट्स शुरू, Air India Express और...

 रांची से 1 मई से 30 जून तक Air India Express की 3 नई फ्लाइट्स, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान, IndiGo...

Jharkhand Land Registry Update: 1–4 मई तक रजिस्ट्री-दाखिल खारिज बंद, Jharbhoomi...

 झारखंड में 1 से 4 मई तक जमीन रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और लगान रसीद बंद, झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन, मैरिज रजिस्ट्रेशन भी प्रभावित।Jharkhand Land Registry Update...

Ranchi Census Update 2026: जनगणना का पहला चरण शुरू, 4,000 से...

 रांची में जनगणना 2026 का पहला चरण शुरू, 1 मई से स्व-गणना और 16 मई से घर-घर सर्वे, 4,232 कर्मियों की तैनाती।Ranchi Census Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img