भूपल साव हत्याकांड: नाना-नानी के घर छिपा था आरोपी, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार

रांची: राजधानी रांची के पंडरा इलाके में जूता कारोबारी और आजसू नेता भूपल साव की हत्या के बाद आरोपी बिहार के आरा स्थित अपने नाना-नानी के घर में शरण लिए हुए था। पुलिस के दबिश की भनक लगते ही वह वहां से फरार हो गया।

पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकला आरोपी

गुरुवार की देर शाम पंडरा स्थित रवि स्टील के पास जूते की दुकान में कारोबारी भूपल साव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए आरा में अपने नाना-नानी के घर पहुंचा था। पुलिस को जब इस बारे में जानकारी मिली तो टीम वहां दबिश देने पहुंची, लेकिन ऐन वक्त पर आरोपी को इसकी भनक लग गई और वह भागने में सफल हो गया।

पुलिस की जांच जारी

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने इलाके में काफी देर तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...

Palamu Karam Puja Accident: करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी...

Palamu Karam Puja Accident: करम पर्व की खुशियां बुधवार की सुबह उस समय मातम में बदल गयीं, जब करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी...

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...