Commercial Advertisment

CUJ ने ट्रांजिशन: कैंपस टू कॉरपोरेट सिम्पोजियम का किया आयोजन, विद्यार्थियों को जॉब मार्केट के अनुसार ढालने के लिए दिया ट्रेनिंग

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के करियर डेवलेपमेंट सेल ने एक दिवसीय ट्रांजिशन: कैंपस टू कॉरपोरेट सिम्पोजियम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नौकरी के लिए इंडस्ट्री और कॉरपोरेट की जरूरतों से अवगत कराना। कार्यक्रम की अध्यक्षता नैक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रो. के बी पंडा ने किया। उन्होंने सीयूजे के एनईपी के तहत प्रोग्राम के बारे में और विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट संबंधित पहल की जानकारी दी।

टाटा स्टील, सीसीएल, सीएमपीडीआई, गर्ग इंजीनियरिंग जैसे बड़े कॉर्पोरेट के रिक्रूटर कार्यक्रम में हुए शामिल

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रो. रमन बल्लभ, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य, इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलेपमेंट, रांची चैप्टर ने नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौकरी मिलेगी कैसे, नौकरी बचे कैसे, और करियर के सीढ़ी में आगे बढ़े कैसे ये समझना विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। कंपनी की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ते वक्त ही अपने को ढालना चाहिए क्योंकि नौकरी कम होती है लोग बहुत ज्यादा होते हैं।

एन के ओझा पूर्व जनरल मैनेजर, पर्सनल, सीआईएल ने अपने विचार रखे। निधि कुमारी, टैलेंट एक्विजिशन मैनेजर, टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर ने भी अपने संगठन की जरूरतों से अवगत कराया। उन्होंने अपनी कहानी से सभी विद्यार्थियों को समझाया कि वो अपने आपको पढ़ते हुए ही ढालना शुरू करें, सफलता एक दिन में नहीं मिलती है।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पैनल डिस्कसन भी आयोजित किया गया जिसमें 10 कॉरपोरेट से जुड़े अधिकारियों ने विद्यार्थियों से विचार आदान प्रदान किया।

पैनल डिस्कशन में शामिल हुए:

चेयरमैन – प्रो. रमन बल्लभ – नेशनल काउंसिल मेंबर, आईएसटीडी; एन के ओझा – पूर्व जनरल मैनेजर पर्सनेल, कोल इंडिया लिमिटेड; डॉ. प्रभाष चंद्र मिश्रा – पूर्व कार्यकारी हेड, आईआईसीएम; रश्मि दयाल – पूर्व जनरल मैनेजर (पर्सनेल), सीसीएल; सुनीता मेहता – पूर्व जनरल मैनेजर एचआर, सीएमपीडीआई; मिथलेश कुमार उपाध्याय – प्रिंसिपल, एनटीपीसी मैती, बड़कागांव; सुनील गर्ग, निदेशक, गर्ग इंजीनियर्स लिमिटेड, जमशेदपुर; सैकत घोष, निदेशक, मेसर्स जमशेदपुर स्प्रिंग एंड इंजीनियरिंग. को. प्राइवेट लिमिटेड; और निधि कुमारी, टैलेंट एक्विजिशन मैनेजर, टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर। सभी ने अपनी समझ और ज्ञान को विद्यार्थियों से साझा किया उनके सवालों का सही जवाब देते हुए मार्गदर्शन किया।

CUJ कुलपति ने इंटर्नशिप और एमओयू करने के लिए किया विमर्श

कुलपति, प्रो. क्षिति भूषण दास ने सभी अधिकारियों का विश्वविद्यालय में स्वागत किया और शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने सभी कॉरपोरेट अधिकारियों से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम और एमओयू करने के लिए विचार विमर्श किया। साथ ही विश्वविद्यालय के पिछले चार वर्ष के उत्तरोत्तर विकास से अवगत कराया। उन्होंने सीयूजे और कॉरपोरेट के साथ एक दीर्घकालिक समन्वय के लिए सहयोग की अपेक्षा की।

कार्यक्रम का संयोजन सीयूजे और आईएसटीडी, रांची चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. डी बी लाटा ने किया। उनके सहयोग में डॉ पी के परिदा, डॉ भास्कर सिंह, डॉ सुदर्शन यादव, डॉ नीतेश भाटिया, और डॉ सुमित कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्जवलन से हुई और सभी गणमान्य को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ पी के परिदा ने दिया।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...