यूजीसी के नए ड्राफ्ट से असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब विभिन्न विषयों में दे सकेंगे नेट परीक्षा

रांची: यूनिवर्सिटी कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपने नए ड्राफ्ट में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत अब अभ्यर्थी अपनी रुचि के विषय से यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए यह जरूरी नहीं होगा कि स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) में संबंधित विषय की पढ़ाई की हो।

अब तक, यूजीसी की मौजूदा गाइडलाइन के अनुसार, किसी भी विषय में नेट या पीएचडी के लिए अभ्यर्थी को उसी विषय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए थी। लेकिन नए ड्राफ्ट के अनुसार, यह बाध्यता खत्म कर दी गई है। इससे अभ्यर्थियों को उनकी रुचि के किसी भी विषय में नेट की परीक्षा देने की स्वतंत्रता मिलेगी, चाहे वे ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में किसी अन्य विषय से पढ़ाई कर चुके हों।

इस बदलाव का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करना है, जो शिक्षा प्रणाली को अधिक लचीला और बहु-विषयक बनाने पर जोर देता है। यूजीसी का मानना है कि इस कदम से विश्वविद्यालयों में एक मल्टी-डिसिप्लिनरी इको सिस्टम विकसित होगा, जिससे विभिन्न विषयों के बीच की सीमाएं कम होंगी और उच्च शिक्षा प्रणाली में विविधता बढ़ेगी।

यूजीसी द्वारा जारी किए गए इस नए ड्राफ्ट पर अब सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, जिसके बाद इसे अंतिम रूप से लागू किया जाएगा।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...