Advertisment

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडर के कार्यक्रम में कारोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

पलामू : थ्री स्टार होटल की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडर के कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन देखने को मिला। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का किसी ने पालन नहीं किया। हर कोई एक झलक देखने के लिए और मोबाइल में तस्वीर लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को भी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बता दें कि समाजसेवी रामदास साहू और उनके पुत्र अनिल साहू के साथ अभिनेत्री उर्मिला ने होटल का उद्घाटन किया। भीड़ को देख और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं होने के कारण अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ज्यादा देर तक नहीं रूकी। भीड़ को देख और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं होने के कारण अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर उद्घाटन के कुछ ही मिनटों के बाद रांची के लिए रवाना हो गई।

भीड़ को नियंत्रण करने में प्रशासन पूरी तरह से असफल रहे। जानकारी के बाद पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है।

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...