फर्जी दस्तावेज के सहारे एसबीआई से 1.10 करोड़ का पर्सनल लोन, 11 लोगों पर मामला दर्ज

रांची: राजधानी रांची के हरमू स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1.10 करोड़ रुपये का पर्सनल लोन लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक मैनेजर दीप्ति प्रिया ने मंगलवार को अरगोड़ा थाना में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने वर्ष 2023 और उसके बाद विभिन्न समय पर लोन के लिए आवेदन दिया था। इस दौरान उन्होंने बैंक को जो दस्तावेज सौंपे, वे फर्जी थे। हालांकि, लोन स्वीकृति के समय बैंक की जांच में ये दस्तावेज वैध प्रतीत हुए थे।

समस्या तब शुरू हुई जब लोन की किश्तों की रिकवरी में बाधा आने लगी। इस पर बैंक ने आरोपियों द्वारा दिए गए दस्तावेजों की दोबारा जांच कराई, जिसमें खुलासा हुआ कि ये दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक और प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Giridih BJP Padyatra: गिरिडीह में 3 नवंबर को भाजपा की विशाल...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में आगामी 3 नवंबर को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘लोकतंत्र बचाओ,...

JDU Foundation Day Varanasi: वाराणसी में जदयू ने मनाया 23वां स्थापना...

JDU Foundation Day Varanasi: उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारी कर रही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने वाराणसी में अपना 23वां स्थापना दिवस...

Bihar Transport Department Action: बिहार में 10 DTO पर कार्रवाई की...

Bihar Transport Department Action, पटना: बिहार में परिवहन विभाग के राजस्व संग्रहण में लापरवाही बरतने वाले जिला परिवहन पदाधिकारियों (DTO) पर विभाग ने सख्ती...