ठाकुरबाड़ी में 2 पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

पटना : राजधानी पटना स्थित कदमकुआं थाना स्थित भीखम दास ठाकुरबाड़ी बाकरगंज से एक खबर है। बता दें कि ठाकुरबाड़ी की पैसों को लेकर विवाद हुआ। अकाउंटेंट जितेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला किया। लोहे की रॉड से उनके सिर पर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया और वह बेहोश हो गया। वहीं इस मामले पर भीखम दास दास ठाकुरबाड़ी के महंत श्री जयनारायण दास ने बताया कि अकाउंटेंट ने विमल दास से 30 लाख गबन पैसा का मांग किया। उसके बाद विमल दास, रौशन शुक्ला, शैलेश शर्मा और रुपेश मारपीट करना शुरू कर दिया।

इस मामले पर कदमकुआं थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस पूरे मामले पर डीएसपी टाउन अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जितेंद्र का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। भीखम दास ठाकुरबाड़ी के श्री जय नारायण दास द्वारा नियुक्त अकाउंटेंट है। वहीं महंत श्री जयनारायण दास ने बताया कि पैसा का हिसाब जितेंद्र के ही द्वारा किया जाता है और जितेंद्र को पता चला कि विमल दास और उनके लोग जाली रसीद किरदारों से किराया वसूल रहे हैं। इन लोगों ने 30 लाख रुपया फर्जी रसीद से वसूला था।

यह भी देखें :

 

इसी को लेकर विमल दास से पूछताछ करने के लिए गए। इतने में विमल दास, शैलेश और रुपेश गाली-गलौज शुरू कर दी।विमल गला दबाने लगा रोशन ने लोहे के रॉड और शैलेश ने रॉड से सिर पर हमला कर दिया और वहीं जितेंद्र का मोबाइल कुछ पैसे भी लूट लिया। धमकी दिया आज के बाद ठाकुरबाड़ी में दिखे तो जान से मार देंगे और उसी में किसी एक व्यक्ति के पास पिस्टल भी था। वहीं महंत जयनारायण दास ने बताया कि किराया का जो भी पैसा लिया है वह अपने दोस्तों के साथ गांजा शराब पीते हैं। वहीं महंत श्री जय नारायण दास ने कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : अवैध खनन, परिवहन व भंडारण से संबंधित संयुक्त कार्रवाई, वसूले गए कई लाख

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...