मधेपुरा में दो बाइकों में भीषण टक्कर, चार की मौत, दो गंभीर घायल

मधेपुरा. जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधमा ओपी स्थित रमजिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गयी। इसमें एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन व्यक्ति सवार थे। इसी दौरान दोनों बाइकों में टक्कर हो गयी। इसमें एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी। साथ ही इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हादसे में मरने वालों में सुमित मुखिया पिता गन्नू मुखिया शहजादपुर, सुभाष राम पिता रूदल राम बैजनाथपुर, संजय राम की बेटी, सुभाष राम का बेटा शामिल है। वहीं घायलों में सोनू कुमार पिता विनोद मुखिया औक रिशु कुमार शामिल है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

Lalu Yadav Durga Puja Visit: लालू यादव ने बेटियों के साथ...

Lalu Yadav Durga Puja Visit, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न पूजा...

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...