CBI रेलवे के इंजीनियर को घूस लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बिहार में बड़ी कार्रवाई की है। समस्तीपुर में रेलवे के इंजीनियर मंटू कुमार को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेलवे यांत्रिक कारखाना के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मंटू कुमार को सीबीआई की सात सदस्यीय टीम ने घूस लेने के आरोप में कारखना के गेट से उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह बाइक से बाहर निकल रहे थे। उसके बाइक की डिक्की से घूस की रकम बरामद हुई है। समस्तीपुर से गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई। इस गिरप्तारी की पुष्टि पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने भी की है।

दरअसल, कारखाना में एक मशीन इंस्टॉल करनी थी। इस मशीन की जांच के बाद ओके करने के एवज में सेक्शन इंजीनियर मंटू पैसे की डिमांड की थी। इस डिमांड की शिकायत कंपनी ने सीबीआई से की थी जिसके बाद सीबीआई और संबंधित कंपनी के अधिकारी ने जाल बिछाया। कंपनी के अधिकारियों ने मंटू को पैसे दिए और गेट से बाहर निकलने के दौरान सीबीआई की सात सदस्यीय टीम ने गेट पर उससे रोका। शुरू में मंटू ने बहानेबाजी करने की कोशिश की। पर जब बाइक की डिक्की से घूस के पैसे मिल गए तो सीबीआई ने पैसे जब्त करते हुए मंटू को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर समस्तीपुर से पटना के लिए रवाना हो गए।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...