रेलवे में घूसकांड: दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद समेत चार गिरफ्तार, सीबीआई ने रांची-बिलासपुर में मारी छापेमारी

रांची: रेलवे विभाग में एक बड़े घूसकांड का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे, बिलासपुर के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ-साथ भाई कुणाल आनंद, झांझरिया निर्माण लिमिटेड के एमडी सुशील झांजरिया उर्फ सुशील कुमार अग्रवाल, और कंपनी के एक कर्मचारी मनोज पाठक को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई की जांच के अनुसार, चीफ इंजीनियर विशाल आनंद ने रेलवे के एक करोड़ों रुपये के ठेके के बदले 32 लाख रुपये की घूस की मांग की थी। 21 अप्रैल को वह कोलकाता स्थित झांझरिया निर्माण लिमिटेड के ऑफिस में एमडी सुशील झांजरिया से मिले थे और पैसे सीधे न लेकर रांची में मौजूद अपने भाई कुणाल आनंद को देने को कहा।

रेलवे में घूसकांड:

इसके बाद सीबीआई ने पूरे ऑपरेशन की योजना बनाई। 25 अप्रैल को कंपनी का कर्मचारी मनोज पाठक, रांची में कुणाल आनंद के घर पहुंचा और जैसे ही घूस की राशि सौंपी, सीबीआई ने रंगे हाथ दोनों को पकड़ लिया। राशि की बरामदगी के बाद विशाल आनंद और सुशील झांजरिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई ने रांची और बिलासपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद की गई। एजेंसी के अनुसार, यह घूस एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए दी जा रही थी। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...