Commercial Advertisment

Ramgarh: सीबीआई के बाद सीसीएल कोलियरी गिद्दी ‘सी’ कार्यालय पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस, मचा हड़कंप

Ramgarh: जिले के थाना गिद्दी क्षेत्र के सीसीएल कोलियरी गिद्दी सी में सीबीआई टीम के जाने के बाद तीसरे दिन पश्चिम बंगाल पुलिस आ पहुंची। पुलिस दल के आने के बाद गिद्दी ‘सी’ कार्यालय में फिर से अफरा तफरी मच गई। मामला यह भी परियोजना रोड सेल में ट्रक लदाई कागजातों से जुड़ा है।

पश्चिम बंगाल पुलिस के बॉर्डर में कोयला लादकर ट्रक गाड़ियां कोलियरी गिद्दी ‘सी’ से गई हुई थी। इसके कागजों के सत्यापन के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस का एक दल पुलिस सब इंस्पेक्टर सलिल ठाकुर के नेतृत्व में गिद्दी पुलिस के संपर्क में आया। इसके बाद पश्चिम बंगाल एंव झारखंड की पुलिस ने रोड सेल गिद्दी सी से जुड़े लोडिंग कागजातों की जांच पड़ताल की।

Ramgarh: कागजातों की जांच करने पहुंची पुलिस

कागजातों की जांच पड़ताल के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस वापस लौट गई। जांच में कागजात सही होने के बारे में बताया जा रहा है। जांच दल में पश्चिम बंगाल पुलिस के सब इंस्पेक्टर सलिल ठाकुर, मोहम्मद सलाउद्दीन, गिद्दी थाना के मोहन कुमार, मैनेजर आरके ठाकुर समेत कई जवान उपस्थित थे।

रविकांत की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...