Advertisment

जज उत्तम आनंद हत्या मामले में CBI ने दर्ज की FIR

रांची: धनबाद में जज उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी. सीएम की अनुशंसा पर ही सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला
28 जुलाई को मार्निंग वॉक के दौरान यह घटना हुई थी। सुबह धनबाद में मार्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो के धक्के से उनकी मौत का मामला सामने आया था। झारखंड पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त ऑटो और उसके ड्राइवर को धर दबोचा था। मुख्यमंत्री की पहल पर मामले के त्वरित अनुसंधान और दोषियों को दबोचने के लिए एसआइटी का गठन किया गया था।

हाईकोर्ट ने कहा था जांच तुरंत शुरू करे सीबीआई
धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत जांच जल्द शुरू करने का निर्देश मंगलवार को हाईकोर्ट ने दिया था। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने जज की मौत के मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश सीबीआई के अधिवक्ता का जवाब सुनने के बाद दिया था। सीबीआई की ओर से बताया गया कि राज्य सरकार की सीबीआई अनुशंसा का पत्र सीबीआई को कल ही मिला है। चार अगस्त को सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी कर सकता है।

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...