रांची : रूपा तिर्की मामले में सीबीआई जाच का शिकंजा कसने लगा है। अगर सूत्रों की मानें तो सीबीआई को सत्ता पक्ष के एक विधायक का वीडियो मिला है, जिसमें वे परिजनों को इस मामले पर सरकार केे साथ आने की बात कह रहे हैं. इस वीडियो में सरकार के पक्षकार के रूप में बंधु तिर्की दिख रहे हैं और वे रूपा के परिजनों को कुछ प्रलोभन भी देते दिख रहे हैं. वे यह कहते हुए दिख रहे हैं कि परिजन सीबीआई जांच की मांग ना करें क्योंकि अगर ये जांच सीबीआई के पास पहुंची तो प्रदेश सरकार पर आंच आ सकती है.
साफ है कि अगर इससे संबंधित टेप सीबीआई के हाथ आ गई है तो ये एक बड़ी सफलता है और इसमें कई बड़े नाम लपेटे में आ सकते हैं. सीबाआई की जांच में तात्कालिक प्रभाव बंधु तिर्की पर भी पड़ सकता है क्योंकि टेप में उनका ही चेहरा बताया जा रहा हैै. सभी की नजर अब इस बात पर है कि सीबीआई अपना शिकंजा किस तरह कसती है. सीबीआई की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है.


















