राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले की सीबीआई करेगी जांच, अदालत ने दिया फैसला

रांची : राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले की सीबीआई करेगी जांच, अदालत ने दिया फैसला- झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में सुनवाई हुई. जिसमें अदालत ने सीबीआई को जांच करने का आदेश दिया है. राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच अभी तक एसीबी कर रही थी. खेल सामग्री खरीद घोटाला जो करीब 40 करोड़ रुपए का था और दूसरा खेल स्टेडियम बनाने में हुए घोटाले का था, जिसमें करीब 400 करोड़ रुपए का घोटाला था. उसमें अलग-अलग शपथ पत्र दायर किया गया था.

इससे पहले इस केस से जुड़े मामले पर 8 अप्रैल को सुनवाई हुई थी. जहां अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि एसीबी ने पिक एंड चूस किया है. इसमें कई पुलिस अधिकारी शामिल हैं. लेकिन उनके खिलाफ कोई जांच नहीं हुई. इस मामले की पुलिस जांच नहीं कर सकती, इसलिए इस मामले को सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए. इस मामले में दूसरे राज्य के लोग भी शामिल है.

महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि इस मामले में 5 चार्जशीट दाखिल की गई है. बांकि अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...