CBSE 10th Two-Session Exam Update: दूसरे सेशन में सिर्फ 3 Papers का मौका, 12th में One-Session System जारी

सीबीएसई ने 10वीं की दो सेशन परीक्षा पर नियम स्पष्ट किए। दूसरे सेशन में अधिकतम तीन पेपर का मौका, 12वीं में पुरानी प्रणाली जारी रहेगी।


CBSE 10th Two-Session Exam Update रांची: सीबीएसई ने 10वीं की दो सेशन वाली परीक्षा को लेकर चल रहे सभी भ्रमों को दूर कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों और देशभर के स्कूल प्रिंसिपल्स के साथ हुए हालिया वेबिनार में यह स्पष्ट कर दिया गया कि छात्र दूसरे सेशन में अधिकतम तीन पेपर ही दे पाएंगे। यह फैसला उसी समय तय माना जाएगा जब छात्र दूसरे सेशन की फॉर्म फिलिंग करेंगे।

बोर्ड से जुड़े शिक्षा विशेषज्ञ संजय पाराशर ने बताया कि छात्रों में यह गलतफहमी फैल गई थी कि दूसरा सेशन सभी विषयों की दोबारा परीक्षा का मौका देगा। लेकिन अब बोर्ड ने साफ कहा है कि अवसर केवल तीन विषयों में ही मिलेगा।

CBSE 10th Two-Session Exam Update: 12वीं के लिए बदलाव नहीं

सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया कि 12वीं के छात्रों के लिए दो सेशन वाली परीक्षा लागू नहीं होगी। 12वीं के छात्र जेईई, नीट और क्लैट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, इसलिए एक ही सेशन की पारंपरिक प्रणाली अभी जारी रहेगी।


Key Highlights

  • CBSE ने 10वीं की दो सेशन वाली परीक्षा को लेकर सभी भ्रम दूर किए।

  • दूसरे सेशन में छात्र सिर्फ 3 पेपर ही दे सकेंगे, विकल्प फॉर्म भरते समय तय होंगे।

  • 12वीं में अभी भी एक ही सेशन की परीक्षा, बदलाव नहीं।

  • पहले सेशन में फेल होने पर दूसरा सेशन सप्लीमेंट्री परीक्षा जैसा माना जाएगा।

  • पहले सेशन का रिजल्ट 30 अप्रैल तक डिजीलॉकर पर आएगा, मार्कशीट नहीं मिलेगी।

  • दूसरे सेशन का रिजल्ट 30 जून तक जारी होगा और बेस्ट स्कोर को अंतिम माना जाएगा।


CBSE 10th Two-Session Exam Update: पहले सेशन में फेल होने पर क्या होगा

यदि कोई छात्र पहले सेशन में फेल होता है, तो दूसरा सेशन उसके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा जैसा माना जाएगा। लेकिन यह स्वतः अधिकार नहीं है। छात्र तभी दूसरे सेशन की परीक्षा में बैठ पाएगा, जब वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करेगा।

CBSE 10th Two-Session Exam Update: रिजल्ट और मार्कशीट की प्रक्रिया

पहले सेशन का रिजल्ट 30 अप्रैल तक डिजीलॉकर पर अपलोड किया जाएगा। हालांकि इस चरण में कोई मार्कशीट जारी नहीं होगी। इसके बाद दूसरे सेशन की फॉर्म फिलिंग की प्रक्रिया रिजल्ट आने से पहले ही शुरू हो जाएगी, ताकि समय पर परीक्षाएं पूरी की जा सकें।

दूसरे सेशन का रिजल्ट 30 जून तक घोषित किया जाएगा। इसी तारीख के बाद छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी।

CBSE 10th Two-Session Exam Update: बेस्ट स्कोर ही अंतिम माना जाएगा

दूसरे सेशन में दिए गए अधिकतम तीन पेपरों के अंकों की तुलना पहले सेशन के अंकों से की जाएगी और दोनों में से बेहतर स्कोर को अंतिम माना जाएगा। इससे छात्रों को प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा और वर्ष भर की मेहनत का बेहतर मूल्यांकन होगा।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img