Ramgarh: पेयजल समस्या को लेकर सिरका कार्यालय पर प्रदर्शन

Ramgarh: सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र की परियोजना सिरका कार्यालय के प्रांगण में ग्राम बड़काटाड़ सिरका के रैयत महिला-पुरुषों ने पानी समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिला उर्मिला देवी ने कहा कि हम सभी परिवार पानी की जरूरत व अभाव के कारण दैनिक कार्य के लिए दामोदर नदी जाया करते हैं। बरसों से पानी की समस्या गांव में जस की तस है। प्रबंधन से केवल आश्वासन मिलता है।

Ramgarh: केवल दिया जाता है भरोसा

वहीं ग्रामीण भागीरथ महतो कहते हैं कि गांव में दो सौ रैयत परिवार हैं। सीसीएल सीएसआर के तहत पानी सुविधा मुहैया करने की बात प्रबंधन से की जाती है, लेकिन जब से कोलयरी खुली है, तब से पानी से भी जूझना पड़ रहा है। प्रबंधन का इस ओर ध्यान नहीं है। कोलयरी सिरका कार्यालय मांगों को लेकर पहुंचने पर केवल आगे समस्या से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिलाया जाता है, लेकिन समस्या यूं ही पड़ी रहती है।

Ramgarh: मांगों को लेकर प्रदर्शन

अपनी समस्या को लेकर मांग करने वालों में ग्रामीण उर्मिला देवी, सबिता देवी, मंजू देवी, नीलम देवी, पुष्पा देवी, राजो देवी, चानो देवी, जानती देवी, रेशमा देवी, लाजो देवी, टुनी देवी, जितनी देवी, माया देवी, भागीरथ महतो, जितेंद्र महतो समेत दर्जनों रैयत महिला व पुरुष उपस्थित थे।

रविकांत की रिपोर्ट

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...