Advertisement
Advertisement

Ramgarh : सीसीएल परियोजना कार्यालय में ग्रामीणों ने जड़ दिया ताला और फिर…

Ramgarh : झारखंड के सिरका स्थित सीसीएल परियोजना कार्यालय के गेट पर तेलियाटाड़ गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने पानी आपूर्ति की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कार्यालय गेट पर ताला जड़कर घेराव किया और अपनी आवाज़ बुलंद की। उनका कहना था कि वे कई बार सीसीएल प्रबंधन से पानी की आपूर्ति के लिए अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Fire : अपर बाजार के गोविंद भंडार में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी… 

Ramgarh : प्रदर्शन करते स्थानीय नागिरक
Ramgarh : प्रदर्शन करते स्थानीय नागिरक

Ramgarh : गंभीर पानी संकट का सामना कर रही है बड़ी आबादी

ग्रामीणों का आरोप है कि सिरका परियोजना से जुड़े हुए उनके गांव में 1000 घरों में रहने वाली लगभग 5000 की आबादी इस गर्मी में गंभीर पानी संकट का सामना कर रही है। पानी की तलाश में ग्रामीणों को दामोदर नदी और आसपास के क्षेत्रों में भटकना पड़ता है, जिससे उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की गंभीर किल्लत के बावजूद, प्रबंधन द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : इस विवाद में भिड़ गए दो पक्ष कि चल गया लाठी-डंडा, दो हो गए गंभीर… 

Ramgarh : तालाबादी करते ग्रामीण
Ramgarh : तालाबादी करते ग्रामीण

प्रदर्शन के दौरान, ग्रामीण महिलाओं का आंदोलन काफी उग्र हो गया था। समाचार भेजे जाने तक आंदोलन जारी था और महिलाएं सीसीएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। वहीं, प्रबंधन की ओर से सिविल विभाग के कर्मचारी महिलाओं को मनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन स्थिति पूरी तरह से तनावपूर्ण बनी हुई थी।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, हो गई फरार, फिर प्रेमी ने पति पर कर दिया चाकू से वार… 

प्रदर्शन के वजह से दैनिक कार्य प्रभावित

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिरका प्रबंधन के कई अधिकारी इस प्रदर्शन के कारण अपने चैंबर में घुसने में असमर्थ थे। उन्हें कार्यालय के अन्य कमरों में बैठने को मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन के चलते सीसीएल कार्यालय के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

herterdt 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेताओं का तांडव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान… 

ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि उनकी पानी की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया जाता, तो वे और उग्र प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द राहत नहीं मिली, तो वे इस आंदोलन को और भी व्यापक रूप से करेंगे। सीसीएल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पानी की आपूर्ति के संबंध में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Firing : कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में 6 धराए, ये निकला मास्टरमाइंड… 

रविकांत की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...