चाईबासा : गिरिराज सेना ने शुरू की ऑक्सीजन सेवा, नि: शुल्क एंबुलेंस देने की घोषणा की

चाईबासा : कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए गिरिराज सेना की ओर से ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा आरंभ की गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर का उद्घाटन डा. शिवपूजन सिंह हरिराम शर्मा ने किया। गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने कहा कि गिरिराज सेना कोरोना महामारी से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर जनता के सेवा के लिए आरंभ की गई है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति गिरिराज सेना के सदस्यों के मोबाइल पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं। इसके अलावा गिरिराज सेना ने दो ब्लड प्रेशर मशीन भी जरुरत पड़ने पर लोगों के मुफ्त में बीपी जांच के लिए उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि कोराना से निपटने के लिए गिरिराज सेना आवश्यकतानुसार अन्य संसाधन भी जुटा रही है। गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर में एंबुलेंस के नाम पर लूट मची है, चक्रधरपुर से रांची जाने के लिए वर्तमान समय में एम्बुलेंस का किराया 4000 और जमशेदपुर के लिए 3500 वसूला जा रहा है, जो की सरासर गलत है, इसकी जांच जिला प्रशासन अभिलंब करे। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि एम्बुलेंस की उचित शुल्क तय करे, ताकि ग़रीब जनता को इसका लाभ मिल सके। गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने कहा कि अगले 2 महीने के अंदर गिरिराज सेना अपनी एंबुलेंस सेवा जनता के लिए आरम्भ करेगी। इस एम्बुलेंस सेवा में गरीबों से कोई शुल्क नहीं वसूला जायेगा।गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने बताया कि उनके कार्यकर्ता अब लोगों को आगलगी की घटना होने पर भी आग बुझाने का काम करेंगे। इसके लिए चार अग्निशमन यंत्र संगठन ने रखा है. अगर कहीं आगलगी की घटना होती है, तो गिरिराज सेना के 8 सदस्यों की टीम घटना स्थल पहुंच कर अपनी सेवा प्रदान करेगी।
सेना का किया गया विस्तार
मौके पर गिरिराज सेना ने संगठन का विस्तार भी किया। इसके तहत संगठन में सर्व समिति से केंद्रीय उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, केंद्रीय मंत्री मिथुन बाग, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता को मनोनीत किया गया।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...