महिला को धक्का देकर लूटी चेन, महिला घायल

रांची. मोरहाबादी निवासी महिला अनुराधा से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने बरियातू थाना क्षेत्र के अंतु चौक के पास गले से सोने की चेन लूट ली.इस घटना को दो बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया.

लूटपाट के दौरान चेन से गला में खरोंच लगने के कारण महिला घायल हो गयी, लूटपाट के बाद अपराधी महिला को धक्का देकर वहां से भाग निकले.

इस बाबत महिला ने बरियातू थाना में केस दर्ज कराया है. बरियातू थाना की पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज हासिल करने का प्रवास कर रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

घटना की शिकार महिला के अनुसार वह अंतु चौक पर कुछ सामान लेने के लिए गयी थी. महिला के पति आर्मी में हैं. वर्तमान में वह अपने गांव गये हुए हैं, महिला ने घटना की जानकारी पहले अपनी आमी यूनिट को दी थी. इसके बाद बरियातू थाना जाकर मामला दर्ज कराया.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...