लगातार हो रहा चेन स्नैचिंग, दारोगा की मां से छिनतई

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह लगातार सक्रिय है। पुलिस के नाक के नीचे से चैन स्नैचिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। दरअसल, मुरलीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार चेन स्नेचिंग की घटना सामने आ रही है। हाल ही में मुरलीगंज थाना परिसर से सटे शिव मंदिर के बगल में एक परिसर में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने महिला शिक्षिका से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया। उसके ठीक दो-चार दिन बाद ही मुरलीगंज गोसाई टोला में गैस एजेंसी के समीप भी बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे डाला।

आपको बता दें कि यह सभी मामला अभी ठंड भी नहीं पड़ा और न ही किसी बदमाशों की गिरफ्तारी हो सकी की एक बार फिर शुक्रवार की देर शाम को नगर पंचायत के वार्ड संख्या-6 गोसाई टोला मोहल्ला में एक दरोगा की मां के साथ चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे दिया गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोसाई टोला निवासी दरोगा कुंदन कुमार की मां अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उतरा और पहले इधर-उधर रेकी की उसके बाद दरोगा की मां से किसी मुकेश कुमार के घर का पता पूछने के बहाने नजदीक किया और गले से सोने की चेन झपटकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं लगातार हो रहे चेन स्नेचिंग की घटना से शहर वीडियो में दहशत का माहौल है। पुलिसिया कार्रवाई के प्रति आक्रोश भी अब देखना दिलचस्प होगा। क्या मुरलीगंज पुलिस इस तरह के घटना पर विराम लग पाती है। मुरलीगंज में सक्रिय हो चुके जैन स्नेचिंग गिरोह को दबोच पता है या नहीं।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत, 3 घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...