चैती छठ : छठव्रती गंगा में स्नान कर गंगाजल से आज ‘खरना’ की बनाएंगी प्रसाद

पटना : चैती छठ की शुरुआत कल यानी एक अप्रैल से शुरू हो गया है। कल नहाय खाय के साथ चैती छठ की शुरुआत हुई। आज यानी दो अप्रैल को खरना है। छठव्रती आज सुबह से ही राजधानी पटना के गंगाघाट पर स्नान कर कर गंगाजल लेकर खरना का प्रसाद बनाएंगी। तीन अप्रैल को छठव्रती शाम को सूर्य डूबने से पहले पहला अर्ध्य देंगे और साथ ही चार अप्रैल को सूर्यास्त के समय अखिरी अर्ध्य देकर चैती छठ का समापन करेंगे।

Goal 22Scope News

अंतिम चरण में चैती छठ, जिला प्रशासन और नगर निगम के लोग तैयारी में जुटे

आपको बता दें कि चैती छठ को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से घाटों पर कई तैयारी किए गए हैं। ताकि छठ वर्ती गंगा घाट पर आकर अर्घ्य दे सके। इसको लेकर घाट पर पार्किंग की भी व्यवस्था किया गया है। गंगा घाट में पानी को लेकर बैरिकेडिंग किया गया है। ताकि लोग बैरिकेटिंग से पहले अपना अर्घ्य दें। आज छठव्रती गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर अपने-अपने घर जा रहे हैं। ताकि गंगाजल से छठव्रती प्रसाद बना सके। गंगा घाट पर न्यूज 22स्कोप की टीम ने पूरा जायजा लिया।

यह भी देखें :

ट्रैफिक पुलिस ने कई दिशा निर्देश जारी किया है – ट्रैफिक ASP आलोक कुमार

चैती छठ को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कई दिशा निर्देश जारी किया है। बताते चले कि अशोक राजपथ से लेकर गायघाट तक किसी भी वहां का प्रवेश इस रास्ते में बंद रहेगा। वहीं छठव्रती साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज के पास से घाट पर जा सकते हैं। साथ ही साथ कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहां वह अपनी गाड़ी को लगा सकते हैं। ट्रैफिक एएसपी आलोक कुमार ने बताया कि जेपी सेतु के पास पार्टी पुलघाट, मीनार घाट और गंगा घाट पर कई जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जहां छठव्रती अपने वाहन को लगा सकते हैं और गंगा में अर्घ्य दे सकते हैं। साथ ही साथ छठ समापन तक यह नियम लागू रहेगा। बताते चलें कि चैती छठ को लेकर कुल 60 पॉइंट राजधानी पटना में बनाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ताकि छठव्रती को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़े : नहाय खाय के साथ आज से चैती छठ पूजा की होगी शुरुआत

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...