यशस्विनी के नामांकन में चंपाई सोरेन, गुलाम अगमद मीर व राजेश ठाकुर होंगे शामिल

रांची:  लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को नामांकन करेंगी। इसमें गठबंधन के दिग्गज ताकत दिखाएंगे।

नामांकन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।

समाहरणालय भवन में नामांकन कर दोपहर 12 बजे बापू वाटिका मोरहाबादी में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रांची लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को संबोधित करेंगी।

नामांकन से पहले 7:30 बजे धुर्वा सेक्टर तीन अपने आवास से प्रस्थान और दुर्गा मंदिर में दर्शन करेंगी।

7:45 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आठ बजे हिनू चौक स्थित हनुमान मंदिर, शनि मंदिर में दर्शन, 8:15 बजे डोरंडा एजी मोड़, कांग्रेस सह इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी।

8:30 बजे स्वामी विवेकानंद चौक, 8:45 बजे बाबा साहेब डॉ आंबेडकर चौक, नौ बजे रिसालदार बाबा की मजार, 9:30 बजे कडरू ब्रिज, 9:40 बजे कडरू महावीर मंदिर में दर्शन, 10 बजे अरगोड़ा चौक हनुमान मंदिर में दर्शन, 10.20 बजे हरमू चौक, 10:30 बजे सहजानंद चौक, 10:40 बजे कार्तिक उरांव चौक, 10:50 बजे भारत माता चौक, 11 बजे किशोरगंज चौक, 11:10 बजे रातू रोड चौराहा, 11:20 बजे जाकिर हुसैन पार्क, 11:30 बजे समाहरणालय भवन में नामांकन कर दोपहर 12 बजे बापू वाटिका मोरहाबादी में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रांची लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को संबोधित करेंगी।

बता दें कि सोमवार को ही गिरिडीह संसदीय सीट से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी और इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो भी नामांकन करेंगे।

 

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...