Champai Soren ने खोला मोर्चा-आजाद भारत में जितनी भी गोलीकांड हुए सभी में कांग्रेस का हाथ…

West Singhbhum : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन (Champai Soren) पश्चिमी सिंहभूम ज़िला अंतर्गत गुआ शहीद स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं ज़िला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा पहुंचे। इस दौरान चंपाई सोरेन सहित सभी नेताओं ने शहीद बेदी में माथा टेका। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि आज़ाद भारत में जितनी भी गोलीकांड हुए सभी में कांग्रेस का हाथ रहा है।

Champai Soren : 8 सितंबर 1980 को हुई थी गुवा गोलीकांड

आपको जानकारी के लिए बता दें कि 8 सितंबर 1980 को घटी ये घटना झारखंड अलग राज्य आन्दोलन की एक मुख्य टर्निंग प्वाईंट तो थी ही, यह भारत की पहली घटना भी बन गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय रेडक्राॅस नियमों का उल्लंघन हुआ था। इस घटना में आदिवासियों पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार के बीएमपी जवानों ने न सिर्फ गोलियां दागी बल्कि अस्पताल पहुंचने पर वहां भी घेर कर मार डाला था।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड को विनाश की ओर ले जा रही है गठबंधन की सरकार-शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप… 

शहीद स्थल जाने की राह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद चंपाई सोरेन ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी भी आदिवासियों का भला नहीं चाहा।

कांग्रेस सरकार ने कभी आदिवासियों की तकलीफ़ को नहीं समझा

जल, जंगल, ज़मीन की लड़ाई लड़ रहे आंदोलनकारियों पर गोलियाँ चलवाई, चाहे सेरेंसिया गोलिकांड, इचाहातू गोलीकांड, गंगाराम कलूण्डिया गोलीकांड या फिर बीदार नाग गोलीकांड सभी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई है। कांग्रेस की सरकार ने कभी भी आदिवासियों की दर्द तकलीफ़ को नहीं समझा। एक मात्र भाजपा की सरकार ने आदिवासियों की दुख तकलीफ़ को समझा और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया।

पश्चिम सिंहभूम से दशरथ की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img