सिपाही भर्ती परीक्षा : प्रश्न पत्र लीक मामले का मास्टरमाइंड चंदन गिरफ्तार

पटना : आगामी एक अक्टूबर को बिहार में सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। प्रश्न पत्र लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। सिपाही भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी ने लखीसराय से मास्टरमाइंड चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। एसपी पंकज कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चंदन कुमार की गिरफ्तारी सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जगड़पुरा गांव से हुई है। चंदन की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल फोन और उसके पास से बरामद महत्वपूर्ण दस्तावेज से यह साफ हो गया है कि इसका प्रश्न पत्र लीक मामले में बड़ा हाथ था।

एसपी ने बताया कि चंदन के बैंक एकाउंट को फ्रिज कर दिया गया है‌। जिसमें 16 लाख रुपए मिले है। एसपी ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक मामले का मास्टरमाइंड दिल्ली में रहकर इस बड़े खेल को अंजाम देता था। इस मामले में 13 लोगों को परीक्षा के दिन ही पकड़ा गया था जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...