झारखंड में रिटायर्ट जस्टिस Amitabh Kumar Gupta बने नए लोकायुक्त, जानिए क्या होंगे काम

Jharkhand: झारखंड में 5 सालों के बाद लोकायुक्तों की नियुक्ति की गई है। लोकभवन में मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस Amitabh Kumar Gupta को झारखंड के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें लोकायुक्त सरकार द्वारा नियुक्त एक अधिकारी होता है जो जनता के हितों का प्रतिनिधित्व करता है। यह भ्रष्टाचार-विरोधी प्राधिकरण या लोकपाल होता है।

लोकायुक्त के क्या काम होते हैं:

यदि राज्य सरकार द्वारा लोकायुक्त को किसी लोक सेवक द्वारा की गई कार्रवाई का संदर्भ दिया जाता है, तो लोकायुक्त उसकी जांच कर सकता है।

इसे जनता की शिकायतों का शीघ्र निवारण करने का दायित्व सौंपा गया है।

यदि कोई वैकल्पिक उपाय उपलब्ध हो तो शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।

जांच आदि की प्रक्रिया लोकपाल की प्रक्रिया के समान ही है।

लोकायुक्त और उपलोकायुक्त अपने-अपने कार्यों की समेकित रिपोर्ट राज्यपाल को प्रस्तुत करेंगे।

 

 

 

 

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...