झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, येलो अलर्ट जारी

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते झारखंड का मौसम अचानक बदल गया है।

मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का असर देखा गया। राजधानी रांची समेत खूंटी, बोकारो, धनबाद और अन्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रांची में मंगलवार शाम को करीब 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। पुटकी (धनबाद) में सर्वाधिक 93 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बोकारो में 50 मिमी, मैथन में 42 मिमी, गोविंदपुर में 42.6 मिमी और कांके में 15 मिमी वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल तक झारखंड में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में 19 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, यह मौसम प्रणाली बिहार, मध्य प्रदेश और ओडिशा को भी प्रभावित कर रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को मौसम में आंशिक सुधार हो सकता है, लेकिन वज्रपात की आशंका बनी हुई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...