झारखंड में बदला मौसम: झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, तापमान में गिरावट

रांची: सोमवार को झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तपिश भरी गर्मी के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार रांची, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिसके साथ वज्रपात और तेज गर्जन भी देखा गया। विभाग ने 15 और 16 अप्रैल को भी पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इसको लेकर सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक राज्य भर में बारिश की संभावना जताई है।

बारिश के कारण राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट आई है। जहां पहले तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार था, वहीं अब कई जिलों में यह घटकर 36 डिग्री तक आ गया है। रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, 17 और 18 अप्रैल को तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और कुछ जिलों में अधिकतम तापमान फिर से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है। ओरमांझी के इजरायली प्रशिक्षण प्राप्त किसान घंसू महतो ने बताया कि इस बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में लगी सब्जियां और फल बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च, नेनुआ, झिंगी, करेला, गोभी, कद्दू, बंधगोभी, धनिया, तरबूज और खरबूज की फसलें इस मौसम की मार झेल रही हैं। लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे पौधों की जड़ें गलने लगी हैं। वहीं ओलावृष्टि से फूल झड़ रहे हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।

आम और लीची के मंजर को भी ओले से नुकसान पहुंचा है। फलों के झड़ने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

इसके अलाबा बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है जिस से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...