मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने पर बवाल, स्थिति नियंत्रण में

निरसा/धनबाद. निरसा अनुमंडल अंतर्गत चिरकुंडा थाना के बाबूडंगाल सी एम डब्लू यू स्थित बजरंगबली मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने को लेकर मंगलवार की सुबह बवाल मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ निरसा रजत मणिक बाखला, सीओ कृष्ण कुमार मराण्डी, चिरकुण्डा थाना प्रभारी रामजी राय सहित सर्कल की पुलिस पहुंची। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने पर बवाल

वहीं आस्था के साथ खिलवाड़ को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया, जिसे पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समझा बुझाकार कर शांत करवाया एवं घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने कहा कि बजरंगबली मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंककर आपसी भाईचारा को बिगाड़ने का काम किया गया है, जिसे बर्दास्त नहीं की जाएगी। जो भी इस घटना में संलिप्त है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकी घटना के बाद पुलिस कैम्प की हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...