असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंके पत्थर

धनबाद/ झरिया : बनियाहीर ग्रांड के समीप मां दुर्गा मंदिर में बुधवार की देर शाम असमाजिक तत्वों ने हवन कुंड को क्षतिग्रस्त कर और मंदिर के अंदर पत्थरबाजी किया. पत्थर फेंकने से मंदिर कमेटी औऱ स्थानीय लोगों में आक्रोश है. बजरंग दल औऱ विश्व हिंदू परिषद के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इस घटना की सूचना झरिया पुलिस को दी गई.

सूचना पाकर झरिया पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया. लोगों ने कहा कि मंदिर के पास मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. पूर्व में भी कई बार ऐसी घटना हो चुकी है. मंदिर निर्माण के दौरान कई बार असामाजिक तत्वों ने इसकी दीवार गिरा दी थी. मंदिर पुजारी का कहना है कि जो भी समाज में अशांति फैलाने के काम किया हैं उन लोगों को प्रशासन चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि समाज में शांति बना रहे और असमाजिक तत्व का मनोबल आगे ना बढ़े .

रिपोर्ट : अनिल मुंडा

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...