Chatra: ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर मनरेगा JE, 10 हजार लेते हुआ अरेस्ट

चतरा : जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. कूप निर्माण का एमबी बुक करने के नाम पर दस हजार रुपये घूस लेते मनरेगा जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जूनियर इंजीनियर निजामुद्दीन को शहर के बिंड मोहल्ला इलाके से एसीबी की टीम ने दबोचा है.

कूप निर्माण के नाम पर ले रहा था घूस

जेई सिमरिया प्रखंड के सबानो पंचायत अंतर्गत गोवाकला गांव निवासी मसोमात उर्मिला देवी से कूप निर्माण का एमबी बुक करने के नाम पर 10 हजार रुपया घूस ले रहा था. एसीबी एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की. एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता से जेई ने कूप निर्माण के पेमेंट के लिये एमबी बुक करने के बदले 15 हजार रुपया घूस की मांग किया था.

हजारीबाग ले गई एसीबी की टीम

गिरफ्तार जेई शहर के बिंड मोहल्ला इलाके का ही रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने जेई को अपने साथ हजारीबाग ले गई है. जहां पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा. मनरेगा जेई की गिरफ्तारी से जिले में हड़कंप मच गया है.

रिपोर्ट: सोनु भारती

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...