Chatra: सिमरिया एसडीओ कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार

Chatra: भ्रष्टाचार के विरुद्ध चतरा में एसीबी ने कार्रवाई की है। सिमरिया एसडीओ के गोपनीय कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी को एसीबी टीम ने दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

Chatra: इसलिए ले रहा था घूस

जानकारी के अनुसार, शिला गांव निवासी अनिल कुमार से एलआरडीसी कार्यालय में लंबित भूमिवाद का डिसीजन पक्ष में कराने के नाम पर 40 हजार रुपये घूस मांग रहा था। इसको लेकर पहली किस्त के लिए 10 हजार रुपये ले रहा था। वह सिमरिया के ही पुण्डरा गांव का रहने वाला है।

गिरफ्तारी के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब को अपने साथ हजारीबाग एसीबी की टीम ले गई। एसीबी एसपी आरिफ इकराम ने कंप्यूटर ऑपरेटर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अब पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सोनु भारती की रिपोर्ट

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...