Jamshedpur : मौत का झोला, अजगर से करतब ने ले ली शख्स की जान…

Jamshedpur : जमशेदपुर से एक अजीबोगरीब खबर सुनने को मिल रही है जहां एक अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाना शख्स को महंगा पड़ गया। अजगर ने शख्स को जकड़कर उसकी जान ले ली। मृतक का नाम हेमंत सिंह है और वह बोड़ाम का रहने वाला था। यह पूरा मामला मानगो थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Jamshedpur : सब्जी बेचने का काम करता था शख्स

मिली जानकारी के अनुसार मानगो थाना क्षेत्र के हीरा होटल के पास एक व्यक्ति सब्जी बेचने का काम करता था। आज वह जब सब्जी बेचने आया तो उसने अपने झोले से एक अजगर सांप को बाहर निकाला। अजगर को देखकर वहां मौजूद सभी लोग डर गए। इसी दौरान सब्जी बेचने वाला व्यक्ति ने अजगर को निकाला और अपने शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने लगा।

ये भी पढ़ें- Giridih : घर में घुसकर डाका डालने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, घरों में… 

इसी दौरान अजगर ने युवक को कसकर जकड़ लिया। अजगर ने शख्स को तबतक जकड़कर रखा जबतक व्यक्ति की मौत नहीं हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। मृत व्यक्ति के गर्दन से अजगर को निकाला गया। पुलिस ने घटना के बाद व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पीटल भेज दिया है।

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...