मेरे समधी शराब से जुड़े तो फांसी पर चढ़ाएं: विजय सिन्हा

झूठे आरोप के लिए माफी मांगे तेजस्वी- विजय सिन्हा

पटना: जहरीली शराब मामले को लेकर बिहार में सियासी पारा बढ़ा हुआ है.

इस मामले पर सत्ता और विपक्ष आमने सामने हैं.

दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाने से नहीं चुकते. शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के समधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके आवास से 108 कार्टून शराब बरामद हुए. अब इसी मामले पर विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि मेरे समधी यदि शराब से जुड़े हैं तो उन्हें फांसी पर चढ़ाए. नहीं तो झूठे आरोप के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव माफी मांगे. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो मानहानि का मुकदमा करूंगा.

जहरीली शराब पीने से सौ से ज्यादा लोगों की हुई मौत-विजय सिन्हा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि जहरीली शराब पीने से पिछले कुछ दिनों में सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार जिम्मेदारी लेने की बजाय पल्ला झाड़ रही है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव घबराहट में बयान दिया है कि मेरे समधी के घर से शराब बरामद हुआ है. ये आरोप भाई बीरेंद्र और शकील अहमद ने लगाया है.

हमारे समधी यहां नहीं रहते

विजय सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा कि जो व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं वो दूर दूर तक मेरे समधी नहीं है. वह जदयू के निशान लगाकर गाड़ी से घूमते हैं. हमारे समधी यहां नहीं रहते हैं. मैं मांग करता हूं कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, भाई बीरेंद्र और शकील अहमद माफी मांगे, नहीं तो मानहानि का मुकदमा करूंगा. मैं एक-एक चेहरा का उजागर करूंगा.

सरकार के प्रवक्ता है विधानसभा स्पीकर

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे आसन पर बैठकर सरकार के प्रवक्ता बने हुए हैं. कल सदन के पटल पर लखीसराय में पकड़ाए गए शराब माफिया की रिपोर्ट रखेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में गुंडा राज है. इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे.

गुंडे की बोली बोल रहे हैं नीतीश कुमार- सम्राट चौधरी

बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार गुंडे की बोली बोल रहे हैं. जिस तरीके से जनता को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी को मुआवजा नहीं मिलेगा यह एक मुख्यमंत्री का बयान नहीं हो सकता. मुख्यमंत्री का बयान शर्मसार करने वाला है.

नीतीश कुमार की पुलिस पूरे छपरा में मृतकों के घर जाकर

धमकाने की कोशिश कर रही है कि अगर आप जहरीली शराब

से मौत की बात करेंगे तो आपको मुआवजा नहीं मिलेगा और

आप पर एफआईआर होंगे. उन्होंने कहा कि अगर

मुख्यमंत्री गड़बड़ा गए हैं तो आराम कर लें.

कोई पाकिस्तान का आदमी नहीं मरा है बिहार का मरा है.

सरकार जहरीली शराब दिलवा रही है तो कार्रवाई नीतीश कुमार पर ही होनी चाहिए.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...