Advertisment

बिहार के Jail में भी मनाई जा रही है छठ, मुस्लिम और सिख भी कर रहे हैं छठ व्रत

Jail

पटना: लोक आस्था का महापर्व छठ आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ पर्व के अवसर पर देश विदेश से लोग अपने अपने घर लौट चुके हैं या फिर लौट रहे हैं। पूरे देश में, खास कर बिहार में छठ की छटा हर तरफ दिखाई दे रही है। इस बीच बिहार की विभिन्न जेलों में भी छठ गीत गूंज रहा है। बिहार के कई जेलों में भी जेल प्रशासन ने छठ के अवसर पर विशेष तैयारी की है और जेलों में बंद कैदी भी छठ पर्व कर रहे हैं।

बेउर जेल में 70 कैदी कर रहे छठ

राजधानी पटना के बेउर जेल में 70 महिला पुरुष कैदी छठ व्रत कर रहे हैं। छठ को लेकर बेउर जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था किया है। छठव्रतियों को जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री उपलब्ध करवाया है। नहाय खाय के अवसर पर कैदियों को कद्दू चावल दिया गया जबकि खरना के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं कैदी सूर्य को अर्घ्य भी देंगे जिसकी तैयारी में जेल प्रशासन जुटी हुई है। जेल अधीक्षक विधु कुमार ने बताया कि बेउर जेल में 13 महिला और 57 पुरुष कैदी छठ व्रत कर रहे हैं। जेल में छठ व्रत की तैयारी में अन्य कैदी भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और तैयारियों में मदद कर रहे हैं।

भागलपुर जेल में भी हो रहा छठ

भागलपुर के जेल में भी माहौल भक्तिमय है और कैदी छठ पर्व की तैयारी में जुटे हुए हैं। भागलपुर जेल में कुल 50 कैदी छठ पर्व कर रहे हैं जिनके लिए जेल प्रशासन विशेष व्यवस्था कर रही है तो अन्य कैदी छठव्रती की मदद कर रहे हैं। जेल प्रशासन छठ पर्व करने वाले कैदियों के लिए नए कपड़े समेत अन्य सभी पूजन सामग्री उपलब्ध करवा रही है। वहीं भागलपुर जेल में छठ व्रत कर रहे कैदियों में एक मुस्लिम कैदी भी शामिल है जो छठ व्रत कर रहा है।

गोपालगंज, बक्सर, मुंगेर और मुजफ्फरपुर जेल में भी है छठ की छटा

बेउर और भागलपुर सेंट्रल जेल के अलावा राज्य के गोपलगंज, बक्सर, मुंगेर और मुजफ्फरपुर जेल में भी कैदी छठ व्रत कर रहे हैं। कैदियों के छठ व्रत को देखते हुए जेल प्रशासन पूजन सामग्री तो उपलब्ध करवा ही रही है साथ ही जेलों में तालाब का निर्माण भी करवा रही है। इसके साथ ही जेल प्रशासन की कोशिश है कि छठ व्रत करने वाले सभी कैदियों को किसी प्रकार की कमी न हो। मुजफ्फरपुर जेल में 47 महिला समेत 49 कैदी छठ व्रत कर रहे हैं जिसमें एक मुस्लिम कैदी भी छठ व्रत कर रहे हैं।

मुस्लिम और सिख भी कर रहे हैं छठ

सभी जेलों में छठ व्रत के लिए तालाब निर्माण के साथ ही उसे आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। छठ व्रत करने वाले महिला पुरुष कैदियों में मुस्लिम और सिख कैदी भी शामिल हैं। इनके लिए जेल प्रशासन ने शुद्धता और सफाई के साथ ही हर तरह की व्यवस्था कर रही है। नहाय खाय के दिन सभी कैदियों को कद्दू चावल दिया गया तो खरना की तैयारी में अब जेल प्रशासन जुटी हुई है। सभी कैदियों के बीच प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें-   छठ के दौरान Patna में जिला प्रशासन कर रही है व्यापक तैयारी, घर के छत पर पूजा करने वालों के लिए…

https://youtube.com/22scope

Jail Jail Jail Jail Jail Jail Jail

Jail

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...