झारखंड में रविवार को अब खुलेंगे बाज़ार, घाटों पर मनेगा छठ

रांची : आपदा प्रबंधन की बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई. बैठक के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया  कि शादी समारोह में अब 500 लोग हिस्सा ले सकते हैं. बाजार, क्लब, सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति मिल गयी है. रविवार को अब बन्दी नहीं रहेगी, दुकान खोलने के लिए समय की बाध्यता भी ख़त्म कर दी गयी है. छठ पूजा के लिए भी बड़ी राहत मिली. नदी तालाब में छठ मनाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई. लेकिन कोविड को देखते हुए लोग घरों में ही त्योहार मनाएं तो बेहतर होगा. खेल कूद के स्टेडियम में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ लोग हिस्सा ले सकते हैं. जहां स्टेडियम नहीं है वहां खेल में 500 से ज्यादा लोग शामिल होते हैं तो उपायुक्त को इसकी सूचना दे सकते हैं.

कोचिंग सेंटर में उम्र की बाध्यता भी ख़त्म कर दी गयी है. 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे कोचिंग जा सकते हैं. सभी आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएगें, लेकिन सेविका को डबल कोविड वैक्सीन का डोज लेना होगा. बच्चों के स्कूल अभी प्रतिबंधित रहेगें. मेला और प्रदर्शनी पर प्रतिबंध जारी रहेगा. स्विमिंग पूल में स्पोर्ट्स मैन डबल वैक्सीन लेकर शामिल हो सकते हैं.

पर्व त्योहार लोग जरुर मनाएं, पर भोग की होम डिलीवरी होगी. दुर्गापूजा के दौरान मूर्ति और पंडाल को लेकर जो गाइडलाइन जारी किया गया था काली पूजा में भी वो लागू रहेगा.

रिपोर्ट : मदन सिंह

BIG BREAKING : 7 मार्च से खुलेंगे सभी स्कूल, 8 बजे की पाबंदी खत्म, जानिए किन पाबंदियों में मिली छूट

जमशेदपुर :तीन दिवसीय फैशन एक्स मेला का समापन

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...