छत्तीसगढ़ के मजदूर ने बोकारो के जंगल में लगाई फांसी

Bokaro- बोरवेल की गाड़ी में काम करने वाले एक छत्तीसगढ़ के मजदूर ने चास मुफ्सील क्षेत्र का जामगोड़िया के जंगल में फांसी लगा लिया. मृतक की पहचान विपिन कुमार के रुप में की गई है.

बताया जा रहा है कि मृतक विपिन बोरवेल में काम करता था. साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि बीती रात वह खाना खाकर टहलने निकला था, काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोज शुरु की गई, रात भर खोजबीन की जाती  रही. लेकिन सुबह उसकी लाश बांस के पौधे से लटकी हुई मिली.

तत्काल कंपनी के मैनेजर प्रेम कुमार द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही चास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की छानबीन की जा रही है. इधर उसके साथी आत्महत्या को संदेह की नजर से देख रहे हैं. इसकी जांच की मांग की जा रही है.

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...