Commercial Advertisment

बोकारो में दर्दनाक हादसा : वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में लिफ्ट टूटने से तीन मजदूर की मौत

बोकारो : बोकारो में वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार लिफ्ट टूटने से तीन मजदूरों की मौत हुई है. ये मजदूर बीएफ-2 में काम कर रहे थे. इसी दौरान ऊंचाई से गिरने से इनकी मौके पर ही मौत हो गई. बंद बीएफ-2 को फिर से चालू करने को लेकर मरम्मत का काम चल रहा था. तीनों मृतक ठेकेदार के अंदर प्लांट का काम कर रहे थे. मृतकों में मो. शाहनवाज आलम (20), मो. ओसामा (18) और मो. सुल्तान (27) शामिल है. सभी का शव बोकारो जेनरल अस्पताल के शवदाहगृह में रखवा दिया है. सभी मजदूर रांची के रहनेवाले थे.

इस घटना की पुष्टि चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने है. ईएसएल स्टील लिमिटेड की जनसंचार प्रमुख शिल्पी शुक्ला ने बताया कि थाइसेनक्रुप्प एलेवेटर (लिफ़्ट) कम्पनी के कर्मचारी लिफ्ट ठीक करने प्लांट में आए थे. इसी दौराम दुर्घटना घटी, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई. कंपनी इस दुखद हादसे की जांच कर रही है. हमें इन मजदूरों के परिवार से पूरी सहानुभूति है. हम मृतकों के परिवारवालों को हर तरह से सहयोग करेंगे. घटना की निष्पक्षता से जांच की जाएगी. वहीं इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई तो वे गाड़ी चालू कर भागते नजर आए.

रिपोर्ट : चुमन

बोकारो में डालमिया सीमेंट प्लांट का हुआ उद्घाटन

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...

Ranchi Crime: घरेलू विवाद में खूनी खेल, दामाद ने पत्नी और...

 रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर...

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने...